छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा:चांपा के कुमार टीवी सेंटर में लगी आग, लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक

जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा शहर संजय नगर अंडरब्रिज के पास स्थित कुमार टीवी सेंटर में लगी आग से करीब 25 से 27 लाख रुपए का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल टीवी सेंटर में आग लगने का कारण अज्ञात है। मगर शॉर्ट सर्किट से होने की आशंका जताई जा रही है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।

दुकान संचालक ने बताया कि मंगलवार की रात दुकान बंद करके वे घर चले गए थे। बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना दी। जब दुकान का दरवाजा खोला गया तो अंदर आग लगी मिली।

आग की चपेट में आने से दुकान में रखे टीवी, इनवर्टर, बुफर बॉक्स समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह नष्ट हो गए। घटना के समय दुकान बंद होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ।

See also  जांजगीर-चांपा : राइस मिल में हादसा, सुपरवाइजर की मौत

सूचना मिलते ही चांपा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए दो दमकल गाड़ियां भेजी गईं। लेकिन तब तक दुकान का अधिकांश सामान जल चुका था। चांपा पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।

Related Articles

Leave a Reply