छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

चांपा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे 6.874 किलो गांजा के साथ दो नाबालिग पकड़ाए

जांजगीर-चांपा । जांजगीर-चांपा पुलिस ने एक बड़ी गांजा तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए दो नाबालिगों को पकड़ा है। यह कार्रवाई थाना चांपा पुलिस द्वारा की गई, जिसमें 6.874 किलो गांजा और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹3,43,700 बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षकविजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में यह कार्रवाई सफल हुई। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ओवरब्रिज के नीचे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन चांपा के ओवरब्रिज के नीचे दो व्यक्ति गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को घेराबंदी में फंसा दिया।

जैसे ही आरोपियों ने पुलिस को देखा, उन्होंने छिपने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने तत्परता और रणनीति के साथ उन्हें पकड़ लिया।

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

तत्काल CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे की निगरानी में, गवाहों की उपस्थिति में NDPS एक्ट के तहत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 6.874 किलो गांजा और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।

थाना चांपा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 20(बी) और 29 NDPS एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 82/26 दर्ज किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम जनता को चेतावनी दी है कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त व्यक्ति कानूनी कार्रवाई से नहीं बच सकते। पुलिस ने कहा कि जिले में इस प्रकार की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और अवैध पदार्थों के खिलाफ निरंतर अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply