गरीबों की रोजी पर वार! मोटर जब्ती के बाद सड़क पर नाविक, 20% वसूली के आरोप से मचा हड़कंप

जांजगीर-चांपा। जिले के नगर पंचायत शिवरीनारायण में इन दिनों एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। क्या कार्रवाई के नाम पर गरीब नाविकों की रोजी-रोटी छीनी जा रही है? और क्या स्वच्छता के नाम पर हो रही है अवैध वसूली?
दरअसल, नगर के कुछ नाविक महानदी में मोटर बोट चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे… लेकिन नगर पंचायत की कार्रवाई में महज 9-10 दिन पहले उनकी नावों के मोटर जप्त कर लिए गए… जिसके बाद इन गरीब परिवारों की आजीविका पूरी तरह ठप हो गई। सबसे बड़ा सवाल ये है कि कार्रवाई सिर्फ 2-3 नाव संचालकों पर ही क्यों? जबकि उसी नदी में और भी नावें बेखौफ चल रही हैं। इतना ही नहीं, नाविकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि स्वच्छता के नाम पर उनसे रोजाना कमाई का 20 प्रतिशत तक वसूला जा रहा है.. अब सवाल ये उठता है कि जब सरकार स्वच्छता के लिए करोड़ों खर्च कर रही है, तो फिर गरीबों की जेब पर डाका क्यों?
तो वही दूसरी तरफ गरीब नाविकों का कहना है कि हम लोग रोज कमाकर खाने वाले हैं… मोटर जप्त होने से घर चलाना मुश्किल हो गया है… ऊपर से पैसे भी मांगे जा रहे हैं। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर आज नाविक, कांग्रेस कार्यकर्ता और नगरवासी एकजुट हुए… और नगर पंचायत सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर मोटर वापस करने और नाव संचालन की अनुमति देने की मांग की।
अब देखना होगा कि प्रशासन इन आरोपों पर क्या जवाब देता है… क्या गरीब नाविकों को मिलेगा न्याय या फिर यूं ही चलता रहेगा कार्रवाई और वसूली का खेल?




