छत्तीसगढ़

SEX Racket का भंडाफोड़ : मकान में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारी रेड, संदिग्ध अवस्था में मिले कई कपल्स

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में सेक्स रैकेट का मामला सामने आया है। शहर के समीप मजगांव रोड स्थित एक मकान में पुलिस ने दबिश देकर अनैतिक गतिविधियों का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान मकान के अलग–अलग कमरों में लड़के–लड़कियां संदिग्ध अवस्था में पाए गए। पुलिस ने मकान मालिक समेत सभी कपल्स को हिरासत में लिया है।

See also  Petrol-Diesel पर लगाई लिमिट! अब एक व्यक्ति को मिलेगा 50 लीटर फ्यूल; CG में पेट्रोल पंप मालिकों को दिए निर्देश

बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से इस मकान में अनैतिक कार्यों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी थी। मोहल्लेवासियों ने पुलिस से शिकायत की थी कि यहां आए दिन अजनबी युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जब मौके पर दबिश दी तो हालात चौंकाने वाले निकले।

See also  PM मोदी के अपील के बाद एसपी-एएसपी साइकिल से पहुंचे दफ्तर, ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री, कंडोम एवं उत्तेजक दवाइयां बरामद की गईं। सबसे गंभीर बात यह रही कि मौके पर एक नाबालिग स्कूली छात्रा भी पाई गई, जो स्कूल यूनिफॉर्म में थी। इस खुलासे के बाद मामला और संवेदनशील हो गया।
पुलिस ने मौके से संदिग्ध स्थिति में मिले सभी कपल्स को हिरासत में लिया है। वहीं मकान मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है। एसडीओपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया, सभी से गहन पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर संबंधित धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

See also  सीईओ के इंतजार में घंटों बैठे रहे जनप्रतिनिधि, नाराज जनपद सदस्यों ने जिला पंचायत परिसर में दिया धरना, मंत्री लखनलाल ने हटाने की दी चेतावनी

Related Articles

Leave a Reply