छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कॉम्बिंग गश्त में 90 फरार वारंटी गिरफ्तार, अपराधियों में मचा हड़कंप

जांजगीर जिले में पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार आरोपियों पर शिकंजा कसा है। प्रभारी एसपी निवेदिता पाल एवं एएसपी उमेश कश्यप के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने एक साथ दबिश देकर कुल 90 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

See also  नौतपा का प्रकोप: रोज 400-500 चमगादड़ गंवा रहे जान, संख्या इतनी ज्यादा की पालिका उठाने में नाकाम…

पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान डकैती, लूट, चोरी, मारपीट सहित महिला एवं बाल अपराधों में शामिल आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की गई। लंबे समय से न्यायालय के वारंट के बावजूद फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों ने गांव-गांव और संभावित ठिकानों पर सघन जांच अभियान चलाया।

See also  बोरवेल से निकल रहा ज्वलनशील और बदबूदार पानी, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

कॉम्बिंग गश्त के दौरान कई आदतन अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया, जिससे अपराधियों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

जांजगीर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार आरोपियों, वारंटियों और अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपराध संबंधी जानकारी पुलिस को देने की अपील की है।

See also  बंद फल दुकान के अंदर मिली ऑटो चालक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply