छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में डबल मर्डर: पति पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, ईलाके में फैली सनसनी

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर—डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है। मुलमला थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी में पति-पत्नी की निर्मम हत्या कर दी गई है। मृतकों की पहचान संतराम साहू और उनकी पत्नी श्याम बाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह वारदात देर रात की है, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

See also  करही गोलीकांड का बड़ा खुलासा, “ऑपरेशन हंट” में 3 आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी सफलता

हत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल यह डबल मर्डर कई सवाल खड़े कर रहा है—क्या यह पुरानी रंजिश का मामला है या फिर किसी अन्य वजह से वारदात को अंजाम दिया गया? पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल, खपरी गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

See also  शराब के विवाद में बेटे को उतारा मौत के घाट, कलयुगी पिता और भाई ने की युवक की हत्या

Related Articles

Leave a Reply