छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से 5 मवेशियों की मौत

कोंडागांव। जिले के फरसगांव विकास खंड अंतर्गत ग्राम कोनगुड़ पोलपा पारा में शनिवार शाम करीब 5 बजे अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचा दी। तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से 5 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृत मवेशी गांव के तीन किसानों के थे, जिससे उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। इसके अलावा आंधी-तूफान के चलते कुछ ग्रामीणों के घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

See also  जांजगीर-चांपा को मिली 10 नई Dial 112 गाड़ियां | अब मिनटों में पहुंचेगी पुलिस और इमरजेंसी मदद

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई और इसी दौरान गाज गिरने की घटना हुई। इस प्राकृतिक आपदा से न केवल मवेशियों की जान गई, बल्कि आसपास के क्षेत्र में भी नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्रभावित किसानों ने शासन-प्रशासन से जल्द सर्वे कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि उन्हें हुए नुकसान की भरपाई हो सके। वहीं ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेगा और राहत कार्य शुरू करेगा।

See also  किराना गोदाम में देर रात लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर राख, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

Related Articles

Leave a Reply