छत्तीसगढ़

दंतेश्वरी मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के आभूषणों पर किया हाथ साफ, आम जनता के लिए दर्शन बंद

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में चोरों के हौंसले बुलंद है. इस बार चोरों ने प्रसिद्ध दंतेश्वरी मंदिर को निशाना बनाया. मंदिर में देर रात बड़ी चोरी की वारदात हुई है. अज्ञात चोरों ने मंदिर के पीछे के दरवाजे के ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और माता दंतेश्वरी के सोने–चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया. लोगों में घटना को लेकर नाराजगी है.

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी गई है. मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. वहीं चोरों की आवाजाही के सुराग जुटाने के लिए शहर के अन्य सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं. सीसीटीवी में चोर कैद हुआ है.

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है, जो टूटे ताले, दरवाजे और अन्य साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि हर एंगल से जांच जारी है और जल्द ही चोरी में शामिल आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी. वहीं जांच की वजह से आम लोगों के लिए मंदिर के कपाट अस्थाई रूप से बंद दिया गया है.

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

Related Articles

Leave a Reply