छत्तीसगढ़रायगढ़

मातम में बदली खुशियां : शादी के 2 दिन बाद दूल्हे की मौत, बिजली विभाग में था कम्प्यूटर ऑपरेटर

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी की खुशियां मातम में बदल गई. दो दिन पहले तक पूरा परिवार शादी के खुशियों में डूबा था, लेकिन उसी चौखट में आज मातम पसरा है. अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से दूल्हे की मौत हो गई. मृतक की पहचान देवांगन सिदार (35 साल) के रूप में हुई है. उसके सिर और सीने में गंभीर चोट आई है. हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पूरा मामला कापू थाना क्षेत्र के ठाकुरपोड़ी गांव का है.

See also  बंद फल दुकान के अंदर मिली ऑटो चालक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

ट्रैक्टर में दबकर हुई मौत

घर में 5 अप्रैल को शादी का कार्यक्रम शुरू हुआ. 8 अप्रैल को देवांगन सिदार (35) की बारात जशपुर गई थी. 9 अप्रैल को ग्राम ठाकुरपोड़ी में रिसेप्शन था. परिजनों ने बताया कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद 10 अप्रैल की शाम 5 बजे देवांगन सिदार अपने चाचा संजय सिदार की ट्रेक्टर में टेंट का सामान छोड़ने अपने तीन अन्य दोस्त सीमोन एक्का, सुशील एक्का और द्ववारिका सिदार के साथ गया था. जब सतीपारा सरपंच घर के पास पहुंचा ही था तब ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया. ट्रेक्टर दूल्हे देवांगन सिदार के उपर पलट गई.

See also  नौतपा का प्रकोप: रोज 400-500 चमगादड़ गंवा रहे जान, संख्या इतनी ज्यादा की पालिका उठाने में नाकाम…

घटना की सूचना मिलते ही परिजन तत्काल पत्थलगांव शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर को देखते हुए  देवांगन सिदार को रायपुर रेफर कर दिया. करीब 11 बजे नंदन झरिया के पास उसने दम तोड़ दिया. घर के लोग गहरे सदमे पहुंचा है.

Related Articles

Leave a Reply