छत्तीसगढ़

बीएसपी कैंटीन में काम करने वाले कुक ने पत्नी के दुपट्टे को फंदा बनाकर लगाई फांसी, बीती रात घर में हुआ था क्लेश

दुर्ग। भिलाई इस्पात सयंत्र के कैंटीन में काम करने वाले कुक ने पत्नी के दुपट्टे को फंदा बनाकर पेड़ पर फांसी लगा ली. रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की नज़र पेड़ से झूलते इस व्यक्ति पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को इसकी खबर दी.

जानकारी के अनुसार, रायपुर निवासी अजय प्रजापति बीएसपी कोक ओवन कैंटीन के कुक का काम करता था. बीएसपी कैंटीन सेल प्रभारी जॉर्ज विलियम के सर्वेट क्वार्टर में रहने वाला अजय कल रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा था. पत्नी से कहासुनी होने के बाद वह घर से बाहर निकल गया था. आज सुबह वह फांसी पर लकटता मिला.

लोगों से मिली सूचना पर मौके पर पहुंची भट्‌टी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल सुपेला की मरच्यूरी भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा.

See also  नवरात्रि पर मां बम्लेश्वरी के दर्शन होंगे आसान, डोंगरगढ़ में रूकेगी ये 10 ट्रेनें, पैसेंजर ट्रेनों का भी हुआ विस्तार

Related Articles

Leave a Reply