छत्तीसगढ़बिलासपुर

तीन मंजिला इमारत से गिरकर युवक की मौत, युवती की हालत गंभीर, प्रेम प्रसंग का मामला

बिलासपुर। बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित अभिलाषा परिसर की EWS बिल्डिंग में बुधवार को एक दर्दनाक घटना हुई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। यहां तीन मंजिला इमारत की छत से एक युवक और युवती नीचे गिर गए, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से युवती को तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। युवक को भी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

See also  कोरबा में मड़वारानी पहाड़ी मंदिर से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, नौ घायल, एक बच्चे की स्थिति गंभीर

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और वे एक-दूसरे को जानते थे। घटना के पीछे क्या कारण रहा, इसको लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर कोई अन्य परिस्थिति में दोनों छत से गिरे।

जानकारी के अनुसार चिरंजीव उर्फ चिंटू पांडेय (23) चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी में काम करता था। इसके साथ ही जोमेटो में डिलीवरी ब्वॉय था। चिंटू यदुनंनदन नगर में रहता था। वहीं युवती का नाम गरिमा सिंह (22) बताया जा रहा है। युवती सिटी कोतवाली क्षेत्र के गांधी चौक के पास रहती है। वो पहले शादी डॉट काम में काम करती थी।

See also  शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

घटना के समय इमारत के आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि अचानक जोर की आवाज आई, जिसके बाद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों को छत पर पहले भी देखा गया था, हालांकि इस संबंध में पुलिस आधिकारिक पुष्टि करने में जुटी हुई है।

See also  घर के बाहर खेल रही 3 साल की बच्ची पर तेंदुए ने किया हमला, मां और ग्रामीणों की सतर्कता से बची जान

पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है और उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल इस दर्दनाक घटना ने क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल बना दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply