छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

चांपा पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, महिला आरोपी के पास से लाखों का गांजा जब्त

जांजगीर-चांपा। चांपा पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को लाखों रुपए के गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.1 किलोग्राम गांजा और नगदी रकम जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में चांपा पुलिस लगातार नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी अशोक वैष्णव के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि भोजपुर स्थित इंडेन गैस एजेंसी के पास एक महिला अवैध रूप से गांजा बेच रही है।

See also  देशभर में पेट्रोल-डीजल महंगा, 3 रुपये लीटर बढ़े दाम, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें ताजा रेट

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गैस एजेंसी के पीछे काला बैग लेकर खड़ी एक महिला को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में महिला ने अपना नाम मोंगरा बाई निवासी ग्राम पिसौद थाना जांजगीर बताया। तलाशी के दौरान उसके बैग से 2.1 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपए बताई गई है। साथ ही 450 रुपए नगद भी जब्त किए गए।

See also  शराब भट्ठी हटाने की मांग : ABVP और छात्रों ने NH-30 पर किया चक्काजाम, घंटों जाम में फंसे यात्री, डिप्टी सीएम का काफिला भी रुका

पुलिस ने महिला आरोपी के खिलाफ थाना चांपा में अपराध क्रमांक 234/26 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी चांपा पुलिस ने नशीली कफ सिरप, कच्ची महुआ शराब और देशी प्लेन शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

See also  घाटोली चौक में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत के बाद चक्का जाम

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक वैष्णव, उप निरीक्षक सत्यम चौहान, आरक्षक गौरीशंकर राय, ईश्वरी राठौर, विरेश सिंह, महिला आरक्षक निरमा टोप्पो सहित थाना चांपा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply