छत्तीसगढ़

फिर महंगा हुआ तेल, 9 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, रायपुर में 105 रुपए के पार

रायपुर। मिडिल ईस्ट संघर्ष के बीच कच्चे तेल के संकट ने भारत में भी महंगाई बढ़ा दी है। अभी रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें और कमी को लेकर लोग परेशान ही हैं कि आज फिर एक बार पेट्रोल-डीजल के नए दाम ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। शनिवार सुबह देशभर में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए। तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है। अब राजधानी रायपुर में पेट्रोल की कीमत लगभग 105.19 रुपए प्रति लीटर और डीजल 98.29 रुपए प्रति लीटर हो गई है। पिछले 9 दिनों में यह तीसरी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 15 और 19 मई को भी कीमतें बढ़ी थीं। लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

See also  नहर किनारे मिली युवक की लाश, पास ही पड़ी थी महुआ शराब, जांच में जुटी पुलिस

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को फिर बढ़ोतरी हो गई है। तेल कंपनियों ने फ्यूल के दाम करीब 90 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। इससे पहले 15 मई और 19 मई को भी पेट्रोल-डीजल के दाम 3-3 रुपए और 90-90 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए थे।

यानी सिर्फ 9 दिनों के भीतर तीसरी बार कीमतें बढ़ने से आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ा है। रायपुर में अब पेट्रोल की कीमत करीब 105.19 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल करीब 98.29 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। सरगुजा में पेट्रोल 106.52 रुपए और डीजल 99.68 रुपए बिक रहा। बिलासपुर में पेट्रोल 106.05 और डीजल 99.16 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

See also  पेंशनरों की हुंकार : “दोहरी नीति बंद करो, पेंशनरों को उनका अधिकार दो”

डीजल महंगा होने का असर सिर्फ वाहनों तक सीमित नहीं रहेगा। ट्रकों और मालवाहक वाहनों का खर्च बढ़ने से दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल, राशन और अन्य जरूरी सामान महंगे हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply