कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में रफ्तार का कहर : दो ट्रेलरों में भीषण टक्कर, केबिन में फंसे चालक की मौत, दूसरा चालक वाहन समेत फरार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को एक सड़क हादसे में ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कटघोरा थाना क्षेत्र के भालूमोड़ के पास दो तेज रफ्तार ट्रेलरों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि, दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और एक ट्रेलर का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। हादसे के बाद दूसरा ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, कटघोरा थाना क्षेत्र के भालूमोड़ के पास दो ट्रेलरों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि, एक ट्रेलर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें बुरी तरह फंस गया। गंभीर चोटों के कारण चालक ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

See also  महाकुंभ से लौटते समय पूर्व कांग्रेस विधायक हुए सड़क हादसे का शिकार, अस्पताल में दाखिल

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। चालक का शव केबिन में फंसा होने के कारण पुलिस ने कटर की मदद से केबिन काटकर शव बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

बताया जा रहा है कि, हादसे के तुरंत बाद दूसरा ट्रेलर चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर फरार ट्रेलर और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने वाहनों को हटाकर सामान्य कराया।

Related Articles

Leave a Reply