ब्रेकिंग न्यूज: सक्ती के दमाऊ दहरा घूमने आए दुर्ग जिले 6 युवकों में से 1 डूबा, 5 सुरक्षित

सक्ती।
दमाऊ दहरा में झरना स्नान के दौरान एक के डूबने की खबर आई है सूचना मिलते ही जांजगीर जिले की डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश कर रही है। समाचार लिखे जाने तक टीम तलाश कर रही थी। डायल 112 रायपुर से प्राप्त सूचना के अनुसार आज दुर्ग जिले से सुबह 11.28 बजे सक्ती जिले के दमाऊ दहरा घूमने आए 6 युवकों में से एक युवक पानी में डूब गया। जानकारी के अनुसार युवक का नाम प्रतीक कंवर पिता दुर्गा कंवर है। वह ग्राम हथखोज, थाना छावनी, जिला दुर्ग का निवासी है। उसकी उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही डीडीआरएफ नगर सेना आपदा टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू कार्य जारी है। मिली जानकारी के अनुसार सभी 6 युवक जिला दुर्ग के ग्राम खुर्सीपार, थाना छावनी के निवासी हैं और घूमने के लिए सक्ती आए थे।

डूबे युवक का नाम प्रतीक कंवर पिता दुर्गा कंवर, उम्र 20 वर्ष, पता- खुर्सीपार, थाना छावनी, जिला दुर्ग बताया गया है। वहीं सुरक्षित अन्य 5 युवकों में उदय साहू पिता धरमदास साहू, उम्र 20 वर्ष, चेलक नहरें पिता प्रकाशचंद लहरें, उम्र 20 वर्ष, तेजस साहू पिता राजेश साहू, उम्र 17 वर्ष, डी साहिल पिता डी मोहन राव, उम्र 18 वर्ष, गोपी वर्मा पिता गोपी वर्मा, उम्र 20 वर्ष बताया गया है।
