छत्तीसगढ़

अब तक नहीं कराई E-KYC, 15 अगस्त के बाद गैस बुकिंग पर लग सकता है ब्रेक

राजनांदगांव। एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी अब जरूरी हो गई है। इसके बावजूद 30 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने अब तक अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं कराई है। ऐसे में 15 अगस्त के बाद इन उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर बुक कराने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

गैस एजेंसियों की ओर से उपभोक्ताओं को समय रहते ई-केवाईसी कराने की अपील की जा रही है। घरेलू गैस कनेक्शन को आधार और अन्य जरूरी दस्तावेजों से सत्यापित करने के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया चल रही है। जिले में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अभी लंबित है। लगातार सूचना दिए जाने के बावजूद कई उपभोक्ता प्रक्रिया पूरी कराने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

24 एजेंसियां 5.5 लाख ग्राहक

गैस एजेंसियों के मुताबिक, 15 अगस्त के बाद ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की एलपीजी सिलिंडर बुकिंग प्रभावित हो सकती है। इससे त्योहार और घरेलू जरूरत के समय उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ सकती है। राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में करीब 24 गैस एजेंसियां हैं, जहां करीब साढ़े पांच लाख कनेक्शनधारी उपभोक्ता हैं।

See also  CGPSC के पूर्व चेयरमेन टामन सोनवानी गिरफ्तार, 45 लाख रुपए की रिश्वत लेने का आरोप

बाेगस कनेक्शन आएंगे सामने

बता दें कि ई-केवाईसी होने के बाद ही सब्सिडी की राशि सीधे खाते में आएगी। इधर, कंपनियों का कहना कि ई-केवाईसी करने के पीछे कालाबाजारी को रोकना है। खाद्य विभाग से अब तक ऐसे कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। लेकिन गैस कंपनियों ने एजेंसियों को ई-केवाईसी करने कहा है। ई-केवाइसी की प्रक्रिया बायोमैट्रिक पद्धति से की जा रही है। ई-केवाइसी के दौरान जिसमें नाम से गैस कनेक्शन है उसे उपस्थित होना होगा। ई-केवाइसी के दौरान उपभोक्ताओं को गैस कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पास बुक की फोटो कापी जमा करनी होगी। गिनती के उपभोक्ता ई-केवाईसी कराने एजेंसी पहुंच रहे हैं।

कुछ उपभोक्ता दूसरे राज्यों में करते हैं मजदूरी

कुछ उपभोक्ता लंबे समय से नियमित रिफलिंग भी नहीं करा रहे हैं। एजेंसी संचालकों ने बताया कि कुछ उपभोक्ता कमाने-खाने के लिए दूसरे राज्य गए हुए हैं। उनके परिवार के सदस्यों को सूचित किया जा रहा है। कुछ उपभोक्ताओं का देहांत हुआ चुका है। जिन उपभोक्ताओं का देहांत हो गया है उनका गैस कनेक्शन बंद करने की कार्यवाही की जाएगी।

See also  देवरी में हसदेव नदी में डूबे युवक की लाश 15 किलोमीटर दूर कुदरी बैराज के पास मिली

Related Articles

Leave a Reply