छत्तीसगढ़

बेकाबू स्कूल बस ने बाइक सवारों को रौंदा, महिला की मौत, एक युवक घायल

राजनांदगांव। नेशनल हाईवे क्रमांक 53 पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। घटना शहर के आरके नगर चौक के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।

यह हादसा सुबह उस समय हुआ जब स्कूल बस चालक रॉन्ग साइड से आकर बाइक से जा रहे युवक और महिला को टक्कर मार दिया। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और घायलों को तुरंत पेन्ड्री स्थित शासकीय अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल ले जाते समय महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि युवक के पैर में चोटें आई हैं और उसका इलाज अस्पताल में जारी है। जिस स्कूल बस से यह दुर्घटना हुई वह Aziz public school की है।

See also  छत्तीसगढ़ में 10-12 नक्सलियों के एनकाउंटर की खबर:पुजारी कांकेर के जंगल को 1500 जवानों ने घेरा

बताया जा रहा है कि महिला अपने बहन के बेटे के साथ बोरतलाव थाना क्षेत्र के बुरानछापर गांव से राजनांदगांव B.Ed. का पेपर देने आ रही थी। तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम किया। साथ ही शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया है।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply