छत्तीसगढ़

बीजेपी की नई टीम : महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी बनाई गईं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, महस्के सोशल मीडिया संयोजक

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई टीम में छत्तीसगढ़ से दो नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। सांसद रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि दीपक महस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रदेश भाजपा में उत्साह का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है।

रूपकुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की कमान
सांसद रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस जिम्मेदारी के साथ वे राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की महिला संगठनात्मक गतिविधियों का नेतृत्व करेंगी। रूपकुमारी चौधरी को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को छत्तीसगढ़ के लिए भी बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। उनके राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष बनने से प्रदेश भाजपा के महिला संगठन में भी उत्साह बढ़ा है। 

dd

दीपक महस्के बने सोशल मीडिया संयोजक
वहीं दीपक महस्के को भाजपा का राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है। पार्टी के डिजिटल और सोशल मीडिया अभियान को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका होगी। भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से प्रदेश संगठन में खुशी की लहर है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों नियुक्तियों का स्वागत करते हुए इसे छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और संगठनात्मक प्रभाव के लिए महत्वपूर्ण बताया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने दी नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को दी बधाई
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सांसद रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष दीपक म्हस्के को भाजपा  सोशल मीडिया राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने पर शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Related Articles

Leave a Reply