छत्तीसगढ़

CGPSC 2025 : मेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी, 265 पदों के लिए 608 परीक्षार्थियों देंगे इंटरव्यू

रायपुर।छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक, मुख्य परीक्षा के परिणाम के आधार पर कुल 608 कैंडीडटेस को इंटरव्यू के लिए चिन्हांकित किया गया है। यह भर्ती प्रक्रिया राज्य शासन के विभिन्न विभागों में 265 पदों पर नियुक्ति के लिए चल रही है।

6 से 9 जून तक हुई थी मेंस परीक्षा
प्रारंभिक परीक्षा में चयन अभ्यर्थियों के लिए राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन 6, 7, 8 और 9 जून 2026 को किया गया था। अब मुख्य परीक्षा के परिणाम के आधार पर वर्गवार और उपवर्गवार न्यूनतम अर्हकारी अंक हासिल करने वाले कैंडीडटेस में से 608 को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इससे पहले प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर 3,921 कैंडीडटेस को मुख्य परीक्षा के लिए चिन्हांकित किया गया था।

CGPSC मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, देखिए लिस्ट 

21 से इंटरव्यू की संभावना
आयोग के अनुसार,राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का इंटरव्यू 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है। इंटरव्यू के लिए चिन्हित सभी कैंडीडटेस को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इंटरव्यू की विस्तृत सूचना तारीख और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply