छत्तीसगढ़

डिप्टी CM अरुण साव को लगी चोट, सिम्स पहुंचकर कराया इलाज, पैर में बांधा गया प्लास्टर

बिलासपुर। प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव के चोटिल होने की खबर सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लोरमी में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उन्हें चोट लगी। इसके बाद बिलासपुर स्थित सिम्स में उनका इलाज कराया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, लोरमी में चोट लगने के बाद उन्हें उपचार के लिए बिलासपुर लाया गया है। बिलासपुर के सिम्म हॉस्पिटल में वरिष्ठ डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार किया गया। बताया जा रहा है कि, डॉक्टरों ने उनके पैर पर कच्चा प्लास्टर बांधा है।

डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। जिसके चलते शनिवार के उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। माना जा रहा है कि, आरोम ना मिलने पर अगले कुछ दिनों तक के उनके सारे कार्यक्रम स्थगित हो सकते हैं। फिलहाल श्री साव बिलासपुर में ही आराम कर रहे हैं।

See also  हेड कांस्टेबल की गुंडागर्दी! साथियों के साथ मिलकर अधिवक्ता को पीटा, SP ने किया लाइन अटैच

Related Articles

Leave a Reply