छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता कहर : 24 जिलों में 344 संक्रमित, रायपुर में 146 मामले

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर स्वाइन फ्लू ने चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश में संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है और अब तक 24 जिलों में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 344 पहुंच गई है, जबकि 122 मरीज अभी भी एक्टिव हैं। सबसे ज्यादा असर राजधानी रायपुर में देखने को मिल रहा है, जहां 146 संक्रमित मरीज मिले हैं।

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का संक्रमण तेजी से फैलता नजर आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में अब तक कुल 344 लोग स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 122 मरीज फिलहाल एक्टिव हैं और उनका इलाज जारी है।

स्वाइन फ्लू का असर प्रदेश के 24 जिलों तक पहुंच चुका है। राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा 146 संक्रमित मरीज मिले हैं, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। वहीं दुर्ग और बिलासपुर में भी स्वाइन फ्लू के मामलों की संख्या अधिक है। दोनों जिलों में 41-41 संक्रमित मरीज सामने आए हैं।

लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से निगरानी और सतर्कता बढ़ाई जा रही है। ऐसे में लोगों को फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतने और समय पर जांच एवं इलाज कराने की सलाह दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply