छत्तीसगढ़

यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक यात्री की मौत, 5 लोग घायल

महासमुंद. सरायपाली से सारंगढ़ जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई. वहीं करीब 5 लोग घायल हुए हैं. यह हादसा सरायपाली थाना क्षेत्र के नवरंगपुर गांव के पास हुआ है. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है. बताया जा रहा कि बस में करीब 15 लोग सवार थे. वहीं दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में ऑटो मिस्त्री की मौत हुई है.

See also  छत्तीसगढ़ में SIR की डेट 18 दिसंबर तक बढ़ी:फॉर्म नहीं जमा करने पर आएगा चुनाव आयोग का नोटिस

जामुल पुलिस के मुताबिक रघूवीर यादव ग्राम गिरहोला थाना नंदिनी में आटो मिस्त्री का काम करता था. 2 जून को ग्राम गिरहोला से आटो पार्टस लेने अपने दोस्त टिक्कल बंजारे की बाइक से अपने साथी देवा धनकर के साथ भिलाई आया था. शाम करीब 4.30 बजे के करीब नंदनी रोड में भारत पेट्रोल पंप के पास बाइक को अज्ञात वाहन ठोकर मारकर फरार हो गया. इस दुर्घटना में पीछे बैठे रघूवीर यादव की मृत्यु हो गई. देवा धनकर को घायल अवस्था में जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा.

See also  जांजगीर चाम्पा - हसदेव नदी में डूबे तीनो छात्रों के शव 26 घंटे के बाद बरामद, एक साथ तीन मौत से चाम्पा में छाया मातम

देवा धनकर से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि मोटरसाइकिल को देवा धनकर चला रहा था और मृतक रघुवीर यादव पीछे बैठा था. भारत पेट्रोल पम्प के सामने नंदनी रोड में कोई अज्ञात बाइक चालक उसके मोटरसाइकिल को ठोकर मारकर फरार हो गया. इस हादसे में पीछे बैठे रघुवीर यादव की मृत्यु हो गई. देवा धनकर को चोटे आई है. बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है. मृतक के चचेरे भाई नरेन्द्र कुमार यादव निवासी गिरहोला की सूचना पर जामुल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है.

See also  SIR: दुर्ग जिले में मिले 37 हजार मृत मतदाता, सबसे अधिक दुर्ग शहर में, तो सबसे कम भिलाई नगर में

Related Articles

Leave a Reply