छत्तीसगढ़

मंत्रालय कर्मियों की बस में लगी आग : 30 से ज्यादा कर्मचारियों ने कूदकर बचाई जान

रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती बस में अचानक आग लग गई। घटना के वक्त बस में 30 से अधिक सरकारी कर्मचारी सवार थे।

मिली जानकारी के मुताबिक कर्मचारी बस से सफर कर रहे थे, इसी दौरान अचानक बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलने लगी और बस में सवार कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

आग की लपटें और धुआं बढ़ता देख बस में मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह बाहर निकलने की कोशिश की। कई कर्मचारियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल आग लगने की वजह और घटना में किसी के घायल होने की जानकारी स्पष्ट नहीं है।

See also  आकाशीय बिजली का कहर, गश्त कर रहे जवान की हुई मौत, मवेशी चरा रहे सरपंच की भी गई जान…

Related Articles

Leave a Reply