छत्तीसगढ़

स्कूल में एक-एक कर छात्राएं हुई बेहोश, मचा हड़कंप, सभी अस्पताल में भर्ती

बेमेतरा। स्कूल में एक-एक कर छात्राएं स्कूल में बेहोश हो गयी, इस घटना से स्कूल में हड़कंप मच गया। तीन छात्राओं के एक के बाद एक बेहोश होने के बाद स्कूल में शिक्षक भी सकते में आ गये। आनन-फानन में सभी छात्राओं को अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्चियों का इलाज चल रहा है।

See also  रजत वर्ष पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों ने मनाया रजत महोत्सव, विद्युत उपभोक्ता हुए सम्मानित

मामला शासकीय हाई स्कूल अँधियारखोर का है। जहां आज सुबह स्कूल पहुंचने के बाद ही छात्राओं के बेहोश होने का सिलसिला शुरू हो गया है। स्कूल पहुचते ही एक एक करके 3 छात्राएं बेहोश हो गयी। इस घटना की जानकारी बच्चों ने तुरंत शिक्षकों को दी, जिसके बाद भी शिक्षक तुरंत ही बच्चियों के पास पहुंचे।

See also  जांजगीर- चाम्पा जिले में ACB का एक्शन: नायब तहसीलदार और पटवारी 35 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

वहीं स्कूल की तरफ से 108 एंबुलेंस को कॉल किया गया, जिसके बाद एंबुलेंस से छात्राओं को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में भर्ती कराया गया है। बच्चियों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply