छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर: पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, शराब के नशे में पत्नी पर तारपीन तेल डालकर लगाई आग

अकलतरा: घरेलू विवाद के दौरान पत्नी पर तारपीन तेल डालकर आग लगाने के आरोपित पति को अकलतरा पुलिस ने घटना के 36 घंटे के भीतर रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। घटना 12 अक्टूबर की है। गंभीर रूप से झुलसी महिला का रायपुर के डीकेएस अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी लालमणी यादव उर्फ मनीराम यादव, पिता गणेशराम यादव, मूल निवासी करूमहूं, थाना अकलतरा क्षेत्र का रहने वाला है। वह पिछले चार वर्षों से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अकलतरा के पोड़ीभाठा वार्ड क्रमांक 1 में रह रहा था। आरोप है कि घरेलू विवाद के दौरान वह पत्नी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था।

See also  जांजगीर-चांपा में 1 लाख रुपए का 5 किलो गांजा जब्त, बाइक सवार युवक गिरफ्तार

12 अक्टूबर को विवाद के दौरान आरोपी ने घर में रंग-रोगन के लिए रखे तारपीन तेल को पत्नी के ऊपर डाल दिया और माचिस से आग लगा दी। आग की चपेट में आने के बाद महिला बचाव के लिए चिल्लाते हुए घर से बाहर निकली। आवाज सुनकर पड़ोसियों ने तत्काल पानी डालकर आग बुझाई और घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा पहुंचाया।

महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर किया। इसके बाद उसे रायपुर के डीकेएस अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

जांच के दौरान आरोपित के रायपुर में होने की सूचना मिलने पर अकलतरा पुलिस ने देर रात दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित लालमणी यादव उर्फ मनीराम यादव के विरुद्ध थाना अकलतरा में तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(3), 118(2) एवं 109 में कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

See also  जशपुर में विमान हादसे का सरकार ने किया खंडन, कहा- इस तरह की घटना की सूचना नहीं

Related Articles

Leave a Reply