छत्तीसगढ़

किसानों के लिए खुशखबरी : इस दिन आएगी धान खरीदी की अंतर की राशि, CM साय ने की बड़ी घोषणा

बालोद. किसानों को धान खरीदी पूरी होते ही अंतर की राशि एकमुश्त दी जाएगी. यह घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की है. बता दें कि सीएम साय आज बालोद जिले के दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह घोषणा की.

See also  जांजगीर-चांपा को मिली विकास की सौगात : सीएम साय ने 295 करोड़ रुपये के 341 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन 

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार के पास फंड की कोई कमी नहीं है. कार्यक्रम में सीएम सहित प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री ने आने वाले निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा और चुनाव के लिए तैयार रहने की अपील की. जिले के तीनों विधानसभा में जीत के लिए अभी से जुटने की बात कही.

See also  जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

बता दें कि भाजपा ने अपनी सरकार आने पर 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की घोषणा की थी. अभी केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों का मोटा धान 2183 रुपए और पतला धान 2203 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है. बाकी अंतर की राशि को लेकर अब सीएम साय ने बड़ी घोषणा की है. धान खरीदी पूरी होते ही अंतर की राशि किसानों के खातों में डाली जाएगी.

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

Related Articles

Leave a Reply