Advertisement
छत्तीसगढ़

महादेव 364 पैनल से IPL सट्टा संचालित करते बिहार निवासी 5 अंतर्राज्यीय सटोरिये कलकत्ता पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

दुर्गेश वर्मा/ ब्यूरो रायपुर

रायपुर पुलिस की ऑर्गेनाईजेशनल इनपुट पर की गई कार्यवाही। कोलकाता में बैठकर महादेव पैनल 364 आई.डी. पैनल से आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में कर रहे थे सट्टा का संचालन। प्रकरण में 05 सटोरियों के साथ अब तक कुल 13 सटोरिये गिरफ्तार। सभी सटोरियें है मूलतः बिहार के निवासी, जो कोलकाता में फ्लैट किराये से लेकर कर रहे थे पैनल का संचालन। सटोरियों के कब्जे से लैपटॉप 07 नग, मोबाईल फोन 19 नग, 07 पास बुक, 05 चेक बुक तथा 10 ए.टी.एम. किया गया है जप्त।जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 6,60,000/- रूपये। पूर्व में कलकत्ता से ही 08 सटोरियों को गिरफ्तार किया जाकर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 05 नग लैपटॉप, 36 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 12,00,000/- रूपये तथा 24 बैंक पास बुक एवं 24 नग ए.टी.एम. कार्ड किया गया है जप्त। वर्तमान सहित गिरफ्तार कुल 13 सटोरियों से जप्त लैपटॉप एवं मोबाईल फोन में लगभग 32 करोड़ रूपये से अधिक के लेन-देन की जानकारी हुई है प्राप्त। गिरफ्तार सटोरयिों से पैनल संचालन हेतु उपयोग किये जाने वाले कुल 35 बैंक खातओं की जानकारी हुई है प्राप्त। जिसमें ट्रांजैक्शन का किया जा रहा विश्लेषण। मोबाईल एवं बैंक खातों से हजारों प्लेयर की जानकारी भी हुई है प्राप्त। सटोरियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध 188/24 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध है पंजीबद्ध। सटोरयिों के विरूद्ध प्रकरण में धारा 420, 120बी भादवि. एवं भारतीय तार अधिनियम की धारा 25सी एवं आई.टी. एक्ट की धारा 66सी जोड़ी जाकर की जा रहीं है विवेचना। वर्ष 2024 के आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा अब तक 09 प्रकरण में कुल 62 आरोपियों किया गया है गिरफ्तार जिनसे लगभग 110 बैंक खातो की जानकारी की गई है प्राप्त। प्राप्त बैंक खातों के राशियोे को होल्ड/फ्रीज कराने हेतु बैको को किया जा रहा है पत्राचार।

Related Articles

Leave a Reply