छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नगर सैनिकों को बड़ा तोहफा… 30,870 रुपये होगा कुल मासिक वेतन, प्रस्ताव तैयार

रायपुर। राज्य में कानून-व्यवस्था, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन जैसी सेवाओं में तैनात करीब 7,900 नगर सैनिकों के मानदेय में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके तहत उनका कुल मासिक मानदेय 19,500 रुपये से बढ़ाकर 30,870 रुपये किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश और गृह मंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में तैयार प्रस्ताव से नगर सैनिकों और उनके परिवारों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रस्ताव के अनुसार, नगर सैनिकों को 19,500 रुपये मूल मानदेय, 58 प्रतिशत की दर से 11,310 रुपये महंगाई भत्ता और 60 रुपये वर्दी धुलाई भत्ता मिलेगा। इस तरह कुल राशि 30,870 रुपये प्रतिमाह होगी।

2017 और 2023 के बाद अब फिर बढ़ोतरी, नगर सैनिकों ने जताया आभार

वर्ष 2017 में मानदेय 10,000 रुपये से बढ़ाकर 13,200 रुपये किया गया था। इसके बाद एक अप्रैल 2023 से 6,300 रुपये की वृद्धि कर इसे 19,500 रुपये प्रतिमाह किया गया। अब न्यायालय के निर्देशों, महंगाई और नगर सैनिकों की जिम्मेदारियों को ध्यान में रखकर फिर बढ़ोतरी का प्रस्ताव बनाया गया है। मानदेय बढ़ने से उनकी आर्थिक स्थिति और कार्य के प्रति मनोबल मजबूत होने की उम्मीद है। नगर सैनिकों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री और गृह मंत्री का आभार जताया है।

See also  गुमशुदा: राहुल कुमार महोबिया राजनादगांव

Related Articles

Leave a Reply