छत्तीसगढ़

दुर्गा विसर्जन में हथियारों का प्रदर्शन : विरोध करने पर युवक की बेरहमी से पिटाई, पीठ में घोंपा चाकू, कबाड़ी गिरफ्तार

धरसींवा। राजधानी रायपुर से लगे औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा में दुर्गा विसर्जन के दौरान हथियारों के खुले प्रदर्शन और विवाद के बाद एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विसर्जन जुलूस के दौरान कुछ युवक अवैध देशी कट्टा और धारदार हथियार लहराते हुए हुड़दंग कर रहे थे। इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और बीच-बचाव करने पहुंचे युवक को घेरकर बुरी तरह पीटा गया। हमले में उसके सिर पर ईंट से वार करने के साथ ही पीठ में चाकू घोंप दिया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत सिलतरा में दुर्गा विसर्जन यात्रा के दौरान कुछ युवक कथित तौर पर सरेआम देशी कट्टा और धारदार हथियार लहराते हुए नाच रहे थे। जुलूस में हथियारों के प्रदर्शन से मौजूद महिलाओं, बच्चों और ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। कुछ युवकों ने जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए विवाद पर उतर आए। इसी दौरान मामला मारपीट तक पहुंच गया।

See also  रायपुर में पुलिस क्वार्टर में महिला आरक्षक की फंदे पर लटकी मिली लाश, मौत के कारणों की जांच जारी

स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर ‘कबाड़ी किंग’ के नाम से चर्चित परिवार का नाम सामने आ रहा है। आरोप है कि मुख्य आरोपी अब्दुल बसीर खान उर्फ नज्जू खान और उसके बेटे इलाके में अपनी दबंगई के लिए जाने जाते हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद और मारपीट की घटनाओं के कारण क्षेत्र में इस परिवार को लेकर पहले से नाराजगी रही है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना 20 अक्टूबर की शाम करीब 5:30 बजे हथनीन तालाब के पास शुरू हुई। बताया गया कि नज्जू खान के बेटे साईं बिहार समिति के सदस्यों से विवाद कर रहे थे। इसी दौरान 28 वर्षीय युवराज वर्मा वहां बीच-बचाव करने पहुंचा। आरोप है कि विवाद के बाद आरोपी उसे धमकी देकर वहां से चले गए। इसके करीब आधे घंटे बाद शाम लगभग 6 बजे युवराज सिलतरा चौक पर खड़ा था। इसी दौरान नज्जू खान ने अपने बेटों नसीम खान, वसीम खान और अन्य साथियों को वहां बुला लिया। आरोपियों ने युवराज को घेरकर गाली-गलौज शुरू कर दी। 

See also  कारोबारी को लूटने वाले 11 गिरफ्तार, व्यापारी ने FIR में लिखवाए 50 लाख

Related Articles

Leave a Reply