छत्तीसगढ़

ट्रेन के बाथरूम में फंदे से लटकती मिली युवक की लाश, प्रेमिका पर प्रताड़ना का आरोप

दुर्ग। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां भिलाई निवासी एक युवक की लाश इंटर सिटी ट्रेन में मिली। युवक ने ट्रेन के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गोंदिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने उसकी लाश को बाथरूम से निकाला और युवक की शिनाख्त कर इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। जांच के दौरान पता चला कि मौत से पहले युवक ने एक वाइस मैसेज अपने दोस्तों को भेजा था, जिसमें उसने अपनी प्रेमिका पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। परिजन अब अपने बेटे को इंसाफ देने की गुहार भिलाई पुलिस से कर रहे है। साथ ही मृतक की प्रेमिका को गिरफ्तार करने की मांग भी कर रहे है। भिलाई निवासी मृत युवक का नाम जगबंधु उर्फ जग्गू था।

See also  सालभर बाद जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री कवासी लखमा, स्वागत करने समर्थकों की उमड़ी भीड़

जानकारी के मुताबिक, भिलाई निवसी जगबंधु का एक युवती से प्रेम संबंध था। मृतक भिलाई स्टील प्लांट में ठेका श्रमिक के पद पर था। 22 नवंबर को अपने भाई और दोस्तों के साथ बारात में सेक्टर-6 आया था। इसी दौरान अपने दोस्तों को वाइस मैसेज भेजा और मोबाइल को अपने भाई को देकर लापता हो गया। दोस्तों को भेजे वाइस मैसेज में मृतक ने कहा कि वो एक लड़की से प्रेम करता है, लेकिन लड़की उसे धोखा दे रही है। लड़की की बातों से परेशान होकर वो अब आत्महत्या कर रहा है।

See also  मिड डे मील बनाने वालों के बुझे चूल्हे,  2 की हुई मौत, सरकार ने 500 रुपए बढ़ाने का दिया भरोसा, संघ ने कहा, ''मरेंगे हटेंगे नहीं''

वाइस मैसेज को सुनकर परिजनों ने इसकी शिकायत भिलाई नगर थाने में दर्ज कराई। पुलिस युवक को खोज ही रही थी। इसी बीच उसकी लाश गोंदिया में दुर्ग-पुरी इंटर सिटी ट्रेन के बाथरूम में मिली। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया है। परिजनों ने युवती पर आरोप लगाते हुये भिलाई पुलिस से युवती के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

See also  रजत वर्ष पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों ने मनाया रजत महोत्सव, विद्युत उपभोक्ता हुए सम्मानित

Related Articles

Leave a Reply