छत्तीसगढ़

यात्रियों के लिए जरूरी खबर, गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर अब बिलासपुर तक ही चलेगी

रायपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेल यातायात में आंशिक संशोधन किया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर को पूरी तरह रद (Train Cancelled) करने के बजाय आंशिक रूप से संचालित करने का फैसला लिया है।

यार्ड में तकनीकी कार्य 27 नवंबर से 14 दिसंबर तक 18 दिनों का प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य होगा। वहीं 15 दिसंबर को 10 घंटे का मुख्य नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक और 16 से 17 दिसंबर तक दो दिनों का पोस्ट-नान-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसी वजह से 26 नवंबर से 16 दिसंबर तक गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर केवल गोंदिया और बिलासपुर के बीच ही संचालित होगी। यह ट्रेन बिलासपुर और झारसुगुड़ा के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

See also  अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, 30.6 लीटर शराब बरामद

यात्रियों के लिए रेलवे की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले इस आंशिक संशोधन को ध्यान में रखें और असुविधा से बचने के लिए रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Related Articles

Leave a Reply