छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो मां-बाप को पीटा, बहनों से भी मारपीट

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कर्रा में बेटे ने शराब पीने के लिए पैसे न मिलने पर अपने बुजुर्ग माता-पिता और बहनों के साथ मारपीट की। आरोपी प्रेम सागर उर्फ गोलू कश्यप को नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना मंगलवार रात करीब 11:30 बजे की है। पीड़ित पिता रामाधार कश्यप की शिकायत के अनुसार, उनका बेटा प्रेम सागर नशे में धुत होकर घर आया और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा। परिवार ने जब बताया कि घर में बहन को देखने आने वाले हैं और पैसे नहीं हैं, तो वह आगबबूला हो गया।

See also  जशपुर धान खरीदी घोटाला: 6.55 करोड़ की अनियमितता का मास्टरमाइंड समिति प्रबंधक जयप्रकाश साहू गिरफ्तार

आरोपी ने न केवल अपने माता-पिता के साथ मारपीट की, बल्कि बचाव में आईं अपनी मां शांति देवी और बहनें भारती, सरस्वती और पुष्पा को भी नहीं छोड़ा। उनको भी गालियां दीं, मारपीट की और अपने दांतों से काट लिया। इस हमले में सभी को चोटें आईं। घर में दहशत का माहौल था।

See also  इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा, 6 मजदूरों की मौत, 5 की हालत गंभीर

पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में प्रेम सागर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply