अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, 30.6 लीटर शराब बरामद

जांजगीर-चांपा में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से 30.6 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर जिले में अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. उल्लंडन यॉर्क और CSP सिटी कोतवाली योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम कार्रवाई के लिए रवाना हुई।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम सुकली में कार्रवाई करते हुए मधुलता दरवेश, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम सुकली को पकड़ा। उसके कब्जे से एक बोरी में अलग-अलग झिल्लियों में रखी कुल 326 नग, प्रत्येक में 100-100 एमएल भरी हुई, कुल 30.6 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कीमत 3060 रुपये बताई गई है।
आरोपिया के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।




