छत्तीसगढ़

मनरेगा की खुदाई के दौरान मिला नर कंकाल : मजदूरों में मचा हड़कंप, पुलिस कर रही जांच 

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में वीबी जी राम जी के तहत नाली निर्माण के लिए खुदाई के दौरन नर कंकाल मिला है. झाड़ियों के बीच मानव खोपड़ी दिखाई दिया, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, पंडरिया क्षेत्र के किशुनगढ़ गांव में नाली निर्माण के लिए खुदाई चल रही थी. इसी दौरान काम में लगे मजदूरों को झाड़ियों के बीच मानव खोपड़ी दिखा. घटना स्थल के आसपास पॉलिथीन, थैला, चप्पल और अन्य सामान मिलने की बात भी सामने आई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पंडरिया पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की कार्रवाई शुरू की.

See also  शराबी पति ने शराब के लिए पत्नी को पीटकर मार डाला, आरोपी पति गिरफ्तार

झाड़ियों में मानव अवशेष मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं. कंकाल किस व्यक्ति का है, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और अवशेष वहां कैसे पहुंचे, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. प्रारंभिक स्तर पर आशंका जताई जा रही है कि कंकाल या उससे जुड़ा सामान किसी अन्य स्थान से बहकर अथवा किसी दूसरे माध्यम से यहां पहुंचा हो सकता है. हालांकि, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किए जाने की जानकारी सामने आई है. वैज्ञानिक जांच के जरिए मानव अवशेषों की स्थिति, उनकी अनुमानित उम्र और पहचान से जुड़े तथ्यों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा. घटनास्थल से मिले सामान की भी जांच महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

See also  घना कोहरा की वजह से नेशनल हाइवे पर यात्री बस पलटी, 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर…

डीएसपी भूपत सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगा कि मानव कंकाल ग्राम किशुनगढ़ की झाड़ियों तक किन परिस्थितियों में पहुंचा.

Related Articles

Leave a Reply