छत्तीसगढ़

घना कोहरा की वजह से नेशनल हाइवे पर यात्री बस पलटी, 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर…

गरियाबंद। घने कोहरे की वजह से आज सुबह देवभोग से रायपुर जा रही यात्री बस नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में 10 यात्रियों को चोट आई है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है.

जानकारी के अनुसार, महेश बस सर्विस की बस देवभोग से रायपुर आ रही थी. रास्ते में घने कोहरे की वजह से पथरी नाला के पास मोड़ पर बस पलट गई. हादसे के वक्त बस में 20 यात्री सवार थे, जिनमें से 10 यात्रियों को चोट आई है.

दुर्घटना में दो यात्रियों का पैर टूट गया है. नजदीक में कोई स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने की वजह से तमाम घायलों को मैनपुर लाया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद इंदागांव पुलिस मौक पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

See also  डूब रही बेटी को बचाने गर्भवती मां ने डैम में लगाई छलांग, दोनों की डूबने से मौत

Related Articles

Leave a Reply