छत्तीसगढ़

दिवाली की रात पुलिस का बड़ा एक्शन : जुए के फड़ों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, पत्रकार-पार्षद और सरपंच समेत 31 जुआरी गिरफ्तार

बलौदाबाजार। दिवाली की रात जुए के फड़ों पर बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देश पर चलाए गए विशेष एंटी क्राइम अभियान के तहत जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। इस दौरान जुआ खेलते हुए 31 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 57 हजार 230 रुपये नकद और ताश की 52 पत्ती सहित अन्य सामग्री जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) के निर्देश पर दिवाली के अवसर पर जिलेभर में विशेष एंटी क्राइम अभियान चलाया गया। इसके तहत सिमगा, भाटापारा शहर, कसडोल, सुहेला सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने जुए के ठिकानों पर दबिश दी। अलग-अलग स्थानों पर हुई कार्रवाई में पुलिस ने कुल 31 जुआरियों को गिरफ्तार किया। अचानक हुई पुलिस की इस कार्रवाई से जुआ खेलने वालों में हड़कंप मच गया।

See also  BREAKING पेट्रोल पंप में लगी भीषण आग, चार वाहन जलकर खाक

छापेमारी के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 57 हजार 230 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा ताश की 52 पत्ती सहित जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री भी जब्त की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2), 5 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई के बाद जिले में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि जुआ खेलते पकड़े गए लोगों में कुछ ग्रामीण जनप्रतिनिधियों और प्रभावशाली चेहरे भी शामिल हैं। पत्रकार, पार्षद और सरपंच प्रतिनिधि के पुलिस की कार्रवाई की जद में आने की चर्चा है। हालांकि, इन लोगों की पहचान और कार्रवाई में उनकी भूमिका को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

See also  जांजगीर-चांपा में हसदेव नदी में डूबा युवक:बिलासपुर से 6 दोस्तों के साथ आया था पिकनिक मानने, ​तलाश में जुटी SDRF की टीम

Related Articles

Leave a Reply