कोरबाछत्तीसगढ़

छात्रावास अधीक्षिका की शर्मनाक हरकत : दिव्यांग बच्चों से धुलवा रही स्कूटी, VIDEO आने के बाद नोटिस जारी

कोरबा। जिले के डिंगापुर स्थित उमंग 50 सीटर दिव्यांग विद्यालय सह छात्रावास से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां पढ़ने और रहने वाले दिव्यांग बच्चों से अधीक्षिका की स्कूटी साफ करवाने का आरोप लगा है। इस घटना से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में एक बच्चे को स्कूटी धोते हुए देखा जा सकता है, जबकि दूसरे वीडियो में स्कूल की ड्रेस पहने दो बच्चे वाहन साफ करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि छात्रावास में बच्चों से रोजाना अधीक्षिका मीना सोनी का निजी वाहन साफ करवाया जाता था।

उमंग दिव्यांग विद्यालय सह छात्रावास का संचालन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जाता है। यहां करीब 50 दिव्यांग बच्चे रहकर पढ़ाई करते हैं। ऐसे में बच्चों से निजी काम करवाए जाने के आरोप ने छात्रावास की व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो सामने आने के बाद समाज कल्याण विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है। विभाग की ओर से अधीक्षिका मीना सोनी को नोटिस जारी कर पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। 

See also  जीत का जश्न मनाने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी की हार, रिकाउंटिंग की मांग को लेकर धरने पर बैठी कांग्रेस

अधिकारी हरीश सक्सेना के मुताबिक, अधीक्षिका ने इस मामले को कर्मचारियों की साजिश बताते हुए अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply