छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिना सहमति पत्नी का गर्भपात कराने का आरोप, पति और डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज, हाईकोर्ट से भी नहीं मिली राहत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तीन महीने की गर्भवती महिला का उसकी सहमति के बिना गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने तलाक लेने की मंशा से डॉक्टर के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने पति और जेपी हॉस्पिटल की संचालक महिला डॉक्टर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। वहीं, मामले में आरोपी डॉक्टर को हाईकोर्ट से भी फिलहाल राहत नहीं मिली है।

दरअसल, पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि वह तीन महीने की गर्भवती थी। इसी दौरान उसके पति सुयश अग्रवाल ने तलाक लेने की मंशा से डॉक्टर के साथ मिलकर उसकी सहमति के बिना गर्भपात करा दिया। आरोप है कि पति को आशंका थी कि बच्चे के जन्म के बाद तलाक की प्रक्रिया में परेशानी आ सकती है।

See also  सऊदी अरब से बुलाकर प्रेमी की हत्या: दूसरे आशिक संग मिलकर 17 टुकड़ों में काटा, खाते से ट्रांसफर किए तीन लाख

पीड़िता की शिकायत के आधार पर सिरगिट्टी पुलिस ने पति सुयश अग्रवाल और जेपी हॉस्पिटल की संचालक डॉ. उज्वला कराड़े के खिलाफ बीएनएस की धारा 89 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आरोपी डॉक्टर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। ऐसे में अब दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर नजरें टिकी हैं। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

Related Articles

Leave a Reply