देश

अविवाहित बताकर युवती के साथ लिव इन में था शादीशुदा शख्स, गर्भवती हुई तो शादी से किया इनकार

नोएडा

थाना बिसरख में एक महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ पहले से शादी-शुदा होने के बावजूद उससे धोखे से शादी करने का मामला दर्ज कराया है। बिसरख थाना की प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि उसने वैवाहिक साइट पर एक पोस्ट देखा था जिसमें आरोपी अर्नव ने ऑस्ट्रेलिया में काम करने और अविवाहित होने की जानकारी दी थी। पहचान के बाद पीड़िता उसके साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी और गर्भवती हो गयी। अर्नव के परिजन को भी इसकी जानकारी थी। उन्होंने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि शादी की तारीख तय होने के बाद पीड़िता अपने घर मध्य प्रदेश चली गई, लेकिन अर्नव और उसके परिजन विवाह के लिए वहां नहीं पहुंचे। आठ माह की गर्भवती होने के बाद जब वह अर्नव के घर पहुंची तो उसे भगा दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि 13 जून 2021 को अर्नव ने उससे शादी की। इसके बाद पता चला कि वह पहले से शादी शुदा है। पांच सितंबर 2018 को उसकी शादी हो चुकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मध्य प्रदेश में बच्चे को जन्म देने के बाद 18 सितंबर को पीड़िता बच्चे को लेकर ग्रेटर नोएडा पश्चिम स्थित अपने पति के घर पहुंची तो ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दो महीने के बच्चे को छोड़कर उसपर नौकरी का दबाव बनाने लगे। पीड़िता ने बच्चे की जान को खतरा बताते हुए पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

See also  'BJP को मजबूत करने में अमित शाह की भूमिका सराहनीय', 'चाणक्य' के 59वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई

Related Articles

Leave a Reply