देश

‘BJP को मजबूत करने में अमित शाह की भूमिका सराहनीय’, ‘चाणक्य’ के 59वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली

केंद्रीय गृह मंत्री आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। इस दौरान पीएम मोदी ने उनके काम की तारीफ भी की।

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट
पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट साझा कर कहा कि अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वह भारत की प्रगति और गरीबों के लिए बेहतर जीवन सुनिश्चित करने को लेकर बेहद गंभीर हैं। उन्होंने एक उत्कृष्ट प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई है और भारत के सुरक्षा तंत्र को बढ़ाने और सहकारी क्षेत्र को और विकसित करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। भाजपा को मजबूत करने में उनकी भूमिका सराहनीय है। उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

See also  लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, पीएम मोदी ने की घोषणा,सीएम विष्णुदेव ने दी शुभकामनाएं

राजनाथ सिंह ने दी जन्मदिन की बधाई
राजनाथ सिंह ने जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं। भारत की आंतरिक सुरक्षा को चाक चौबंद रखने में वे बड़ी प्रभावी भूमिका निभा रहे हैं। अपने परिश्रम, दृढ़ता और इच्छाशक्ति के बल पर वे देश और समाज की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु करें।

‘हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रेरणा है उनका समर्पण’
वहीं, जेपी नड्डा ने अमित शाह को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि देश के लिए आपका समर्पण, कर्मठता व संगठन कुशलता हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रेरणा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपका अतुल्य मार्गदर्शन सदैव हमारे संगठन को मजबूती प्रदान करता रहेगा। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।

See also  सेहरा सजने से पहले लगी हथकड़ी: युवती को झांसे में लेकर 3 साल तक किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply