छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मोटरसाइकिल के साथ आरोपी चढ़ा पुलिस केे हत्थे

बैकुण्ठपुर

प्रार्थी अरविंद साहू पिता स्व. कृष्ण कूमार साहू निवासी तलवापारा बैकुंठपुर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि एक मोटरसाइकिल HF डिलक्स लाल व काला रंग का है जिसका रजिस्ट्रेशक क्रमांक CG-16-CD-0769 है जिसे प्रार्थी दिनांक 28/10/2021 को रात करीब 10 बजे अपने दोस्त सुनिल साहू के साथ उक्त मोटरसाइकिल को स्वयं चलाते हुये छतीसगढ़ी नाचा प्रोग्राम देखने ग्राम मण्डलपारा उक्त गाड़ी को लेकर गया था, गाड़ी स्टेज से कुछ दुरी रोड किनारे जहां पर अन्य मोटरसाइकिल खड़ी वहा पर अपना मोटरसाइकिल को खड़ा कर प्रोग्राम देखने लगा कुछ देर बाद अपने मोटरसाइकिल के पास गया तो देखा की जहां पर वह अपनी मोटरसाइकिल खड़ा किया था वहां पर उसका मोटरसाइकिल नही था किसी अज्ञात चोर के द्वारा खड़ी मोटरसाइकिल को चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना पता तलाश में लिया गया।

See also  बैंक घोटाला : मृत व्यक्ति के नाम से निकाले लाखों रुपए, शिकायत के पांच साल बाद एक आरोपी गिरफ्तार

उक्त मुखबिर सूचना पर पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के निर्देशन पर टीम गठित कर पता तलाश दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दिनांक 28/10/2021 को दो लड़के एक मोटरसाइकिल को रस्सी में बांधकर खींचते हुए मंडलपारा चेर के रास्ते से भंडार पारा होते हुए उमझर की ओर देखा गया जिसकी सूचना पर दो लड़के नगर कांता चौक के पास घूमते हुए मिले जिनका नाम दलसाय राजवाड़े व राजेश राजवाड़े बताएं जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताए कि वे दोनों दिनांक 28/10 /2021 को वह दोनों एक मोटरसाइकिल से छत्तीसगढ़ी नाचा प्रोग्राम देखने मंडलपारा गए थे प्रोग्राम देखकर घर आते समय वे दोनों मोटरसाइकिल चोरी करने का प्रोग्राम बनाएं और देखें कि एक एच एफ डीलक्स लाल काला रंग मोटरसाइकिल खड़ा है तब उसे वहां से चोरी कर किनारे ले गए और चालू करने की कोशिश किए चालू नहीं हुआ तब राजेश बोला गाड़ी के डिक्की में रस्सी रखा हूं उसे निकाल लो उसी में बांधकर खींचते हुए ले जाते हैं। प्रार्थी के चोरी गये मोटरसाइकिल वहां घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कुल किमती लगभग 90000 हजार रूपये का है। आरोपियों का यह कृत्य अपराध क्रमांक 274/21 धारा 379, 34 ताहि के अंतर्गत अपराध घटित करना सबूत पाए जाने से आरोपी दलसाय राजवाड़े पिता शिव प्रसाद राजवाड़े उम्र 20 वर्ष निवासी उमझर थाना चरचा एवं राजेश राजवाड़े पिता लालमोहन राजवाड़े उम्र 22 वर्ष निवासी उमझर थाना चरचा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड लिया गया।

See also  छत्तीसगढ़ में जन्मा दुर्लभ मरमेड बेबी, देखकर डॉक्टर और नर्सों के उड़ गए होश, कुछ ही घंटों में गई जान

Related Articles

Leave a Reply