जांजगीर चांपा

जांजगीर: राज्योत्सव 2021…जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि ने किया अवलोकन…श्री राय ने की प्रदर्शनी की प्रशंसा

जांजगीर-चांपा

जांजगीर में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर स्थानीय आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल मैदान में आयोजित राज्योत्सव के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का समारोह के मुख्य अतिथि श्री चंद्रदेव प्रसाद राय तथा जन एवं पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा अवलोकन किया गया और उसकी प्रशंसा की गई।
श्री राय ने आम जनता को विभागीय योजनाओं उपलब्धियों की जानकारी देने इस प्रदर्शनी को महत्वपूर्ण बताया।
प्रदर्शनी का अवलोकन करने वालों में विधायक एवं राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष श्री राम कुमार यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनीता चंद्रा, पूर्व विधायक श्री मोतीलाल देवांगन, श्री चुन्नीलाल साहू, सर्वश्री महिला आयोग की सदस्य सुश्री शशि कांता राठौर, नगरपालिका अध्यक्ष श्री भगवानदास गढेवाल, कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर, श्री राघवेंद्र सिंह, श्री चोलेश्वर चंद्राकर, श्री विवेक सिंह सिसौदिया, इंजीनियर श्री रवि पांडे सहित गणमान्य नागरिक शामिल थे।

See also  पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, हादसे के बाद परिजनों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम

Related Articles

Leave a Reply