देश

कपड़ा गोदाम में लगी आग……30 लाख के कपड़े जलकर खाक

कटनी/MP

एक कपड़ा गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेडकर्मी, पुलिस और नगर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों ने पानी की बौछार शुरु की। लगभग 6 घंटे की मशक्कत और करीब 20 फायर ब्रिगेड वाहनों से आग पर काबू पाया जा सका। आग से करीब 30 लाख रुपए का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग कैसे लगी, फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिली है। हालांकि शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

See also  महाराष्ट्र: नासिक में भयानक हादसा, कुएं में गिरी कार, 6 छात्रों समेत 9 की मौत

पुलिस ने बताया कि बिलहरी मोड़ के पास कैलाश सिघानिया की कपड़ा गोदाम हैं। दोपहर में गोदाम में आग लगन की सूचना मिली थी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस बल और फायर ब्रिगेड कर्मी मौजूद थे। आग इतनी भीषण थी कि काफी दूर से आग की लपटें दिखाई दे रही थी।

See also  महाराष्ट्र: नासिक में भयानक हादसा, कुएं में गिरी कार, 6 छात्रों समेत 9 की मौत

फायर ब्रिगेड कर्मियों की 6 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग को बुझाने में लगभग 20 दमकल वाहन का पानी लग गया। आग लगने से करीब 30 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट-सर्किट के कारण लगी होगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

See also  महाराष्ट्र: नासिक में भयानक हादसा, कुएं में गिरी कार, 6 छात्रों समेत 9 की मौत

Related Articles

Leave a Reply