छत्तीसगढ़

खेत में मिली पिता-पुत्र की लाश: पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को किया बरामद, तलाश रही पुलिस…

सरगुजा

 दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुमहरता में रविवार की सुबह खेत में दो लोगों का शव देखा गया। सूचना मिलने पर दरिमा ने पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कीया। वहीं थाना प्रभारी की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला और एसडीओपी मौके पर जांच के लिए पहुंचे। जांच उपरांत दोनों शव की शिनाख्त शोभनाथ एवं प्रमोद के रूप में हुई है। जांच उपरांत पुलिस ने पाया कि अज्ञात हमलावरों ने पिता पुत्र को मौत के घाट उतारा है। इस दोहरे हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद ली है। फिलहाल इस मामले में डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस चार आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।।पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी।

See also  नर्स के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले आरोपी पंहुचा सलाखों के पीछे

Related Articles

Leave a Reply