छत्तीसगढ़

पैरावट में लगी आग, चपेट में आकर 12वीं की छात्रा की मौत

बेमेतरा

बेमेतरा जिले के ग्राम दर्री में शौचालय के पास रखे पैरावट में आग लग गई। इससे शौचालय गई 12वीं की छात्रा की जलकर मौत हो गई। मृतका छात्रा का नाम खिलेश्वरी यादव बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शौचालय के पास रखे पैरावट में लगी आग की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मामला थाना खम्हारिया के ग्राम दर्री गांव का है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर पैरावट में आग कैसे लगी।

See also  छह गैस सिलेंडरों में जोरदार ब्लास्ट, मची अफरा-तफरी, बचाव कार्य जारी

Related Articles

Leave a Reply