छत्तीसगढ़रायपुर

RTO ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड : APK फाइल बनाकर बनाया शिकार, युवक के खाते से 7.42 लाख पार

रायपुर। डिजिटल दौर में जहां ऑनलाइन सुविधाएं लोगों की जिंदगी आसान बना रही हैं। वहीं साइबर ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों की मेहनत की कमाई पर डाका डाल रहे हैं। ताजा मामला रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक युवक को RTO ई-चालान के नाम पर ठगों ने लाखों रुपए का चूना लगा दिया।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

धीरे-धीरे बैंक खाते से रकम साफ
मिली जानकारी के अनुसार, ठग ने युवक को ई-चालान जमा करने के नाम पर एक APK फाइल भेजी। युवक ने जैसे ही उस फाइल को डाउनलोड किया, उसके बैंक खाते से धीरे-धीरे बड़ी रकम साफ हो गई। देखते ही देखते युवक के खाते से कुल 7 लाख 42 हजार 209 रुपए निकाल लिए गए।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

जांच में जुटी पुलिस
गौरतलब है कि, यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़ित ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है और साइबर ठगों की तलाश की जा रही है।

ऐसे हुई ठगी

  • ठग ने RTO चालान के नाम पर संपर्क किया।
  • चालान भरने के लिए APK फाइल भेजी।
  • फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक हुआ।
  • बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर हो गए।
See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

Related Articles

Leave a Reply