छत्तीसगढ़

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूट का आरोपी गिरफ्तार, यहां से पकड़ा गया झपटमार

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ विधायक धरम लाल कौशिक के मोबाइल लूट के मामले में पुलिस ने जमकर पसीना बहाया और आरोपी के तलाश में 2 DCP, 2 ADCP, 3 ACP और 3 टीआई समेत क्राईम ब्रांच के 30 जवानों की टीम जांच में जुटी रही। वहीं शाम होते-होते 10 घंटे के भीतर ही गुढ़ियारी के चूना भट्टी इलाके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

See also  त्योहारी सीजन में दर्जनों प्रमुख ट्रेनें 17 नवंबर तक रद, साउथ बिहार और उत्कल का रूट बदलेगा

धरम लाल कौशिक के मोबाइल लूट के मामले में पुलिस ने शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों में लगे 150 से अधिक आईटीएमएस कैमरों को खंगाला और गुढ़ियारी थाना क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान मणिचंद्र ध्रुव के रूप में हुई है और वो सिंघानिया बिल्डर में चौकीदारी का काम करता है। फिलहाल पूरे मामले का खुलासा पुलिस जल्द ही करेगी।

See also  नगर पंचायत उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश में तीन युवकों पर धारदार हथियार से वार का आरोप

बता दें कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक आज सुबह करीब 8 बजे घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान भारत माता चौक, शंकर नगर के पास बाइक सवार लुटेरे मोबाइल झपटकर फरार हो गए थे. घटना के बाद धरमलाल कौशिक ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी।

See also  कोरबा में नशे में धुत चालक ने दौड़ाई बस, डिक्की में मिलीं 11 बकरियां

सोमवार सुबह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ मोबाइल लूट की घटना पर जमकर राजनीति भी हुई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया. उन्होंने मुख्यमंत्री साय के डायल 112 की 400 वाहनों के फ्लैग ऑफ के दौरान की तस्वीर साझा की और कहा कि आप “डायल 112” को हरी झंडी दिखाते रहिए, उधर धरमलाल कौशिक का मोबाइल छिनकर चोर “9-2-11” हो गए हैं.  

Related Articles

Leave a Reply