Uncategorized

शादी में नाच रही नाबालिग लड़की पर बिगड़ी नियत, 5 बदमाशों ने किया गैंगरेप, इधर महिला को शराब पिलाकर किया दुष्कर्म

रायपुर

छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म की वारदाते बढ़ रही है। एक ही दिन में दो अलग-अलग जिलों में दुष्कर्म की वारदातें सामने आने से लोगों में आक्रोश है। पहला मामला बलरामपुर का है जहां शादी में आई नाबालिग के साथ 5 युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इधर मनेन्द्रगढ़ में दो आरोपियों ने शादीशुदा महिला को शराब पिलाकर रेप किया है।

See also  Vegasino Casino – Slots de Quick‑Fire e Vitórias Rápidas para o Jogador em Movimento

बलरामपुर में शादी में गई नाबालिग के साथ गैंगरेप हुआ है। बताया जा रहा है कि बच्ची यहां शादी समारोह में शामिल होने आई थी। इस दौरान खुशी के मौके पर डांस किया। तभी कुछ लोगों की नियत लड़की पर बिगड़ गई। इसके बाद लड़की को बहला फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गए। इसके बाद 5 आरोपियों ने बच्ची को पकड़कर जंगल ले गए। जहां उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत पर कुसमी थाना पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तारा किया है। इनमें से तीन नाबालिग बताए जा रहे हैं। मनेन्द्रगढ़ जिले के झगराखांड थाने इलाके में दो आरोपियों ने विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने दुष्कर्म से पहले महिला को जमकर शराब पिलाई। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

See also  AviaMasters Crash Game: Nopeat‑pelihetket nopeille pelaajille

Related Articles

Leave a Reply