छत्तीसगढ़

CG BREAKING : पिता ने बेटे पर धनुष-बाण से किया हमला, सीने में घुसा तीर

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पिता ने अपने ही बेटे पर तीर-धनुष से हमला कर दिया है. इस हमले में बेटे के सीने में तीर लगा है और उनकी हालत गंभीर है. इस घटना के बाद आनन-फानन में उसे पास के अस्पताल ले जाया गया. वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे अम्बिकपुर मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया गया है. वहीं मामले कीअस्पताल की सूचना पर पुलिस मर्ग कायम कर आरोपी के पतासाजी में जुट गई है. यह पूरा मामला बलंगी पुलिस चौकी क्षेत्र के गुड़रू गांव का है

गुड़रू गांव निवासी पिता-पुत्र के बीच कहा सुनी हो गई. जिसके बाद पिता ने घर में रखें धनुष-बाण से पुत्र पर हमला कर दिया. जिसके बाद गंभीर स्थिति में पुत्र को वाड्रफनगर सिविल अस्पताल लाया गया. वहां से प्रारंभिक इलाज के बाद पीड़ित को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया है. जहां उसकी सर्जरी भी की जा चुकी है और अब उसकी स्थिति सामान्य बनी हुई है.

See also  सड़क हादसा: खरसिया की तरफ से आ रही बस अचानक अनियंत्रित होकर पलटी, 12 यात्री घायल

बताया जा रहा है कि पुत्र अप्रैल माह में जेल से रिहा होकर घर आया हुआ था और दूसरे राज्य में जाकर काम करने की जिद कर रहा था. जिस पर पिता ने नाराजगी व्यक्त की और शराब के नशे में बहस के दौरान पिता ने धनुष-बाण से हमला कर दिया.

Related Articles

Leave a Reply