छत्तीसगढ़

अरे! मेरा कॉलर पकड़ ली ये तो, सीधा सीधा मुख्यमंत्री का कॉलर पकड़ लिया

बादल ग्राम में हुआ अजीब किस्सा ,मुख्यमंत्री ने खुद छुड़ाया अपना कॉलर, बाद में जमकर लगाए ठहाके

रायपुर : क्या कभी ऐसा हो सकता है कि तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बीच भी कोई मुख्यमंत्री का कॉलर पकड़ ले और मुख्यमंत्री कार्रवाई करने की बजाए बदले में जमकर ठहाके लगाएं क्या कभी ऐसा हो सकता है कि तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बीच भी कोई मुख्यमंत्री का कॉलर पकड़ ले और मुख्यमंत्री कार्रवाई करने की बजाए बदले में जमकर ठहाके लगाएं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने दिलखुश मिजाज के लिए जाने जाने जाते हैं, हंसी मजाक का कोई भी पल मुख्यमंत्री अपने हाथों से जाने नहीं देते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ कांकेर विधानसभा के बादल ग्राम के आंगनबाड़ी केंद्र में जब उन्होने एक बच्ची को गोंद में उठाया. बच्ची जैसे ही मुख्यमंत्री की गोंद में पहुंची उसने मुख्यमंत्री का कालर पकड़ लिया. इसके बाद बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि इसने तो सीधा मुख्यमंत्री का ही कॉलर पकड़ लिया और जमकर ठहाके लगाए.

See also  मोबाइल की जिद में फंस गया जीवन का फंदा, बिलासपुर में नाबालिग बच्चे ने फोन न मिलने पर लगाई फांसी

इसके बाद मुख्यमंत्री ने बच्ची को अपने हाथों के पंजे पर उठा लिया और कहा बच्ची को अपने हाथों से चाकलेट भी खिलाया. मुख्यमंत्री के इस खुशमिजाज रूप को देखकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट फैल गई. इसके बाद मुख्यमंत्री आंगनबाड़ी के रसोई में भी पहुंचे और अपने हाथों से माता और शिशुओं को मिलने वाले गर्म भोजन का निरीक्षण किया.

Related Articles

Leave a Reply